प्रकृति के साथ सामंजस्य : चंचल


उज्जैन/नप्र। पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर में कई संस्थाओं ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पौधारोपण किया। संस्था चंचलप्रभा महिला मंडल की अपील पर लोगों से घरों में ही पौधारोपण किया व वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए।
संस्था चंचलप्रभा महिला मंडल की अध्यक्ष कु. चंचल श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना महामारी में भी प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाना आवश्यक है। इसके लिए पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया तथा कई लोगों से अपने ही घरों में पौधे लगवाए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने-अपने घरों के आंगन, बालकनी एवं छतों पर पौधे लगाए एवं उनके चित्रों को संस्था अध्यक्ष को भेजे। कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों को संस्था अध्यक्ष चंचल श्रीवास्तव ने कालिंग कर पर्यावरण को और बेहतर बनाने को लेकर जागरूक किया। चंचल श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था चंचलप्रभा महिला मंडल ने पर्यावरण के क्षेत्र में संस्था निरन्तर प्रयास करती रहेगी। कार्यक्रम में कु. मोनिका मरमत, कु. लावण्या, दिव्यांश धवन, संजय जाधव आदि ने पौधरोपण किया।