अब तक संभाग में औसत 1778.9 मिमी वर्षा दर्ज

उज्जैन। उज्जैन संभाग में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 4 अक्टूबर की प्रात: तक औसत 1.2 मिमी वर्षा हुई है। उज्जैन संभाग में अभी तक इस वर्षा मानसून सत्र में औसत 1778.9 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में संभाग में औसत 841.7 मिमी वर्षा हुई थी।
    पिछले चौबीस घंटों के दौरान 4 अक्टूबर की प्रात: तक संभाग के उज्जैन जिले में औसत 0.3 मिमी, देवास में 3.2, रतलाम में 1.7, मंदसौर में 1.3, नीमच में एक और आगर-मालवा जिले में 1.5  मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
    उपायुक्त भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्षा मानसून सत्र में अभी तक उज्जैन संभाग के उज्जैन जिले में औसत 1650.7 मिमी, देवास में 1450.3, शाजापुर में 1735.5, रतलाम में 1732.1, मंदसौर में 2141.6, नीमच में 1753.3 और आगर-मालवा जिले में औसत 1989.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।