श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा २९ से


उज्जैन। भागवत कथा सत्संग समिति, दमदमा द्वारा श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है। २९ दिसम्बर से ५ जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। कथा व्यास पं. गोपालकृष्ण कथा करेंगे। प्रतिदिन १ से ४ बजे तक कम्यूनिटी हॉल परिसर, दुर्गा माता मंदिर, पानी की टंकी के पास, दमदमा में कथा होगी।
समिति के सांस्कृतिक सचिव राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के पहले दिन २९ दिसम्बर को प्रात: १० बजे से केदारेश्वर महादेव मंदिर लक्ष्मीनगर से कलश शोभा यात्रा निकलेगी। पहले दिन कथा महात्मय का वर्णन होगा। ३० दिसम्बर को परीक्षित जन्म से हिरण्याक्ष वध का वर्णन किया जाएगा। ३१ दिसम्बर को कपिल जन्म से भक्त प्रहलाद चरित्र की कथा होगी। १ जनवरी को गजेन्द्र मोक्ष श्री कृष्ण जन्मोत्सव होगा। २ जनवरी को बाल लीला एवं गोवर्धन पूजन होगा। 3 जनवरी को कृष्ण-रुक्मिणी विवाह होगा। 4 जनवरी को सुदामा प्रसंग, परीक्षित मोक्ष होगा। 5 दिसम्बर को सत्संग महिमा एवं महाप्रसादी भंडारा होगा। कथा के प्रमुख यजमान संजयसिंह-श्रीमती नीलू जादौन, प्रदीपसिंह-श्रीमती पूनम जादौन व श्रीमती कलावती जादौन हैं। संरक्षक राजेन्द्र वशिष्ठ, अध्यक्ष कैलाश मालवीय, उपाध्यक्ष सुरेश रायकवार, जियालाल मौर्य, कोषाध्यक्ष गोपाल वशिष्ठ, कमल विश्वकर्मा, सचिव कमल मालवीय, पं. दर्पण शर्मा, सांस्कृतिक सचिव राधेश्याम विश्वकर्मा, विशेष सांस्कृतिक सचिव श्रीमती कलावती जादौन, चन्द्रशेखर वशिष्ठ, मोहनलाल गौड़, मंगेश कश्यप, भूपेश कोशल, संतोष कुशवाह, गोपालकृष्ण आचार्य, मिलिंद लेले, रवि मौर्य, बुद्धिलाल, विनोद मोड़ आदि ने भागवत कथा में अधिक से अधिक शामिल होने की अपील की।